Projects

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं समाज कल्याण परिषद के प्रोजेक्ट्स

राष्ट्रीय मजदूर एवं श्रमिक अधिकार सुरक्षा अभियान

मजदूरों एवं श्रमिक वर्ग के अधिकारों की रक्षा, श्रम शोषण रोकथाम, उचित वेतन एवं कानूनी सहायता उपलब्ध करवाने हेतु कार्य।
संस्था असंगठित मजदूर वर्ग की समस्याओं को प्रशासन तक पहुँचाने का कार्य करती है।

शिक्षा, संविधान एवं अधिकार जागरूकता अभियान

ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में संविधान, मौलिक अधिकार, महिला सुरक्षा कानून, बाल अधिकार एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जनजागरूकता फैलाना।
संस्था का उद्देश्य नागरिकों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है।

महिला आत्मनिर्भरता एवं कौशल विकास अभियान

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु रोजगार, कौशल प्रशिक्षण, सामाजिक जागरूकता एवं नेतृत्व विकास कार्यक्रम आयोजित करना।
महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

कानूनी सहायता एवं जनसुनवाई प्रोजेक्ट

गरीब एवं पीड़ित लोगों को आवेदन, परिवाद, शिकायत, कानूनी सलाह एवं प्रशासनिक प्रक्रिया में सहायता प्रदान करना।
संस्था न्याय से वंचित लोगों को उचित मार्गदर्शन एवं सहायता उपलब्ध करवाती है।

आपदा राहत एवं मानव सेवा मिशन

प्राकृतिक आपदा, दुर्घटना, आगजनी एवं आपातकालीन परिस्थितियों में राहत सामग्री, भोजन, दवाइयाँ एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाना।
संस्था मानवता की सेवा को सर्वोच्च कर्तव्य मानते हुए त्वरित सहायता हेतु सदैव तत्पर रहती है।

रक्तदान, स्वास्थ्य एवं जनसेवा अभियान

रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सा सहायता एवं जरूरतमंद मरीजों की मदद हेतु सेवा कार्य आयोजित करना।
मानव सेवा को सर्वोच्च धर्म मानते हुए संस्था नियमित जनहित कार्यक्रम संचालित करती है।

साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल जागरूकता अभियान

ऑनलाइन फ्रॉड, साइबर अपराध, सोशल मीडिया ब्लैकमेल, फेक आईडी एवं डिजिटल शोषण के मामलों में जागरूकता एवं सहायता प्रदान करना।
युवाओं एवं महिलाओं को साइबर सुरक्षा के प्रति शिक्षित करने हेतु विशेष अभियान चलाए जाते हैं।

अल्पसंख्यक सुरक्षा एवं सामाजिक समरसता अभियान

अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकारों की रक्षा, सामाजिक सौहार्द, भाईचारा एवं समानता को बढ़ावा देने हेतु जागरूकता अभियान संचालित करना।
सभी वर्गों को समान सम्मान एवं न्याय दिलाने हेतु परिषद निरंतर कार्यरत है।

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिकार संरक्षण मिशन

SC/ST समाज के लोगों के साथ होने वाले अन्याय, सामाजिक भेदभाव, उत्पीड़न एवं अत्याचार के मामलों में कानूनी एवं सामाजिक सहायता प्रदान करना।
संस्था संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों की रक्षा हेतु सक्रिय भूमिका निभाती है।

राष्ट्रीय महिला सुरक्षा एवं सम्मान अभियान

महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराध, घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, मानसिक उत्पीड़न, साइबर शोषण एवं सामाजिक अत्याचार के विरुद्ध व्यापक स्तर पर कार्यवाही।
इस अभियान के अंतर्गत पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता, प्रशासनिक सहयोग, परामर्श एवं सुरक्षा प्रदान करने हेतु कार्य किया जाता है।

युवा जागरूकता एवं नेतृत्व विकास अभियान

युवाओं को राष्ट्र निर्माण, संविधान, मानवाधिकार, सामाजिक जिम्मेदारी एवं नेतृत्व क्षमता के प्रति जागरूक करना।
युवा शक्ति को सामाजिक सेवा एवं जनहित कार्यों से जोड़ने हेतु विशेष प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

भ्रष्टाचार एवं सामाजिक अन्याय विरोधी जनआंदोलन

भ्रष्टाचार, दबंगई, अवैध वसूली, प्रशासनिक शोषण एवं सामाजिक अन्याय के विरुद्ध संवैधानिक रूप से आवाज़ उठाना।
संस्था जनहित मामलों में शिकायत, ज्ञापन, मीडिया संवाद एवं वैधानिक प्रक्रिया के माध्यम से कार्य करती है।

महिला एवं बाल हेल्प सहायता प्रकोष्ठ

जरूरतमंद महिलाओं एवं बच्चों के लिए तत्काल सहायता, मार्गदर्शन एवं सुरक्षा उपलब्ध करवाने हेतु विशेष सहायता तंत्र।
इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत सामाजिक, प्रशासनिक एवं कानूनी स्तर पर सहयोग प्रदान किया जाता है।

मानवाधिकार संरक्षण एवं न्याय सहायता अभियान

मानवाधिकार हनन, पुलिस उत्पीड़न, प्रशासनिक लापरवाही, सामाजिक अन्याय एवं अवैधानिक कार्यवाहियों के मामलों में पीड़ित व्यक्तियों को सहायता प्रदान करना।
संस्था संविधान प्रदत्त अधिकारों की रक्षा हेतु संबंधित अधिकारियों एवं विभागों के समक्ष प्रभावी रूप से पक्ष रखती है।

बाल संरक्षण एवं शिक्षा अधिकार प्रोजेक्ट

गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़ना, शिक्षण सामग्री वितरण, स्कूल जागरूकता कार्यक्रम एवं बाल अधिकारों की जानकारी उपलब्ध करवाना।
संस्था का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित एवं शिक्षित वातावरण उपलब्ध करवाना है।

बाल मजदूरी मुक्त भारत अभियान

बाल श्रम, बाल शोषण एवं अवैध रूप से बच्चों से कार्य करवाने वाले स्थानों के विरुद्ध अभियान चलाना।
होटल, फैक्ट्री, ढाबों एवं अन्य क्षेत्रों में बाल मजदूरी की सूचना मिलने पर संबंधित विभागों को शिकायत कर रेस्क्यू एवं कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करवाने हेतु प्रयास।

दहेज प्रताड़ना एवं घरेलू हिंसा विरोधी मिशन

दहेज के लिए महिलाओं पर अत्याचार, मारपीट, मानसिक प्रताड़ना एवं परिवारिक उत्पीड़न के मामलों में पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने हेतु प्रशासनिक एवं न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करना।
संस्था दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही हेतु संबंधित विभागों को तथ्यात्मक शिकायत एवं ज्ञापन प्रस्तुत करती है।

Looking for More Info?

Contact us now and let’s talk!

 Contact  Submit Inquiry  WhatsApp Now  Call Now